शादी से पहले और शादी के बाद !
लेखनविषय:
Taxonomy upgrade extras
शादी से पहले हाथों में हाथ
लबों पर भी खूब मिठास
घंटोंतक चलें फोन पे बात
हर शाम उन्हें मिलने के बाद
अंबर का हो रंग नीला
या फिर हो घनघोर वर्षा
इक छोटा, कप कॉफी का
साथ देता दिवानों का…
शादी होते सबकुछ बदला
उनका न सिर्फ नाम बदला
घर आते हैं साँझ ढले हम
लिए हाथ सब्जी का थैला…
बातें अब भी होती हैं
घटोंतक वे चलती हैं
घरखर्चा और बच्चोंकी फीस
क्या जेब में अब कुछ बाकी है?
ऐसा नहीं के प्यार हुआ कम
फुरसद अब कहनेकी नहीं
बात अगर हो नजरोंसे तो
जरूरत अब लबोंकी नहीं.. !!!
--------------------------------
http://www.atakmatak.blogspot.com
--------------------------------
वाचने
3614
वाचनखूण
प्रतिक्रिया
8
भई बहोत खुब ...बहोत खुब
मस्त
छान
थोडे थांबा
लाजवाब
ऐसा नहीं
छान, पण...
In reply to छान, पण... by विसोबा खेचर
मराठी अनुवाद..